-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा यातायात माह नवंबर 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभयराज सिंह
बुधवार, 4 नवंबर 2026, नवंबर 04, 2026 WIB Last Updated 2026-11-04T13:40:06Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूं:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा यातायात माह नवंबर 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस की सहभागिता से पुलिस लाइन चौराहा स्थित भामाशाह चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित एवं जनजागरूकता के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में इस बार भी सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी उपस्थित रहे। उनके साथ यातायात निरीक्षक मनोज कुमार, यातायात निरीक्षक आर.एल राजपूत एवं यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कोरल मोटर्स की ओर से शैलेंद्र चेतल, जी.एम सेल्स एवं प्रणव अग्रवाल ब्रांच हेड बदायूं कोरल मोटर्स का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लोगों को हेलमेट वितरित किए और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके न केवल हम अपनी जान बचा सकते हैं, बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सड़क पर हमेशा सतर्क और जिम्मेदार रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षित यातायात अपनाने का संदेश दिया।
इस अभियान में आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की डायरेक्टर रिदा तनवीर, मुशीर अली, एडवोकेट अजहरुद्दीन, मजहर,अंश पटेल,लोकेश पटेल,आजम,नसीम,सैम, मारिफ एवं अबीर सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को “दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाएं, मिलकर बनाएं सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया।
आर टी एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संस्था ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
अभियान का संदेश: सड़क सुरक्षा है सबकी जिम्मेदारी, हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और सुरक्षित घर पहुंचें।
Komentar

Tampilkan

  • आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा यातायात माह नवंबर 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज