-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर,जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।

अभयराज सिंह
मंगलवार, 3 नवंबर 2026, नवंबर 03, 2026 WIB Last Updated 2026-11-03T13:49:04Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी के चेक प्रदान किए गए। जनपद में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कुल 3,85,719 गैस कनेक्शन धारक हैं। योजना के तहत लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर क्रय किए जाने पर सब्सिडी की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 938.45 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मंगलवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके सजीव प्रसारण को स्थानीय डायट स्थित आडिटोरियम में संबंधित लाभार्थियों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, शारदेन्दु पाठक की धर्मपत्नी सलोनी पाठक तथा जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं उज्ज्वला योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Komentar

Tampilkan

  • दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर,जनपद के 3.85 लाख से अधिक परिवारों को दी जाएगी सब्सिडी।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज