-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन,(लाभार्थियों को दिया गया शासकीय योजनाओं का लाभ)।

अभयराज सिंह
रविवार, 1 नवंबर 2026, नवंबर 01, 2026 WIB Last Updated 2026-11-01T12:30:23Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को डायट परिसर में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ विवेक संगल, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बलजोर सिंह, अपर जिला जज प्रथम रिंकू जिंदल, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने बैंड के माध्यम से उनका स्वागत किया। इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। शुभारंभ के उपरांत जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। योजना के लाभार्थियों को आवास व ट्रैक्टर की चाबी दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्टॉलों पर उपलब्ध सेवाओं एवं प्रदर्शित सामग्री की सराहना की। शिविर में खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, मत्स्य, पंचायती राज, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, डूडा, नेडा, विद्युत, श्रम, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, महिला कल्याण, प्रोबेशन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। अग्नि शमन विभाग द्वारा आपातकाल स्थिति आग से बचाव का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया। साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने डायट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने भी स्वागत कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं एवं ज्वलन्त विषय पर नाटक की भवनात्मक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभांवित किया गया।
 आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचना चाहिए। यह प्रयास किया जाना चाहिए कि एक ही छत के नीचे अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 
उन्होंने कहा कि भारत के सभी नागरिक समान हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। नागरिकों को उनके समान अधिकार दिलाने तथा न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही विधिक सेवा प्राधिकरण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने शासन, प्रशासन एवं न्यायपालिका से मिलकर विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि बृहद मेगा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 134 लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में मेगा कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 24 लाख 56 हजार 857 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा है कि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के द्वार तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। साथ ही नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए।
जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
-
Komentar

Tampilkan

  • बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन,(लाभार्थियों को दिया गया शासकीय योजनाओं का लाभ)।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज