दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – थानाध्यक्ष पूनम मौर्या के अध्यक्षता मे थाने पर नियुक्त काउन्सलर श्री रिफातुल्लाह अंसारी कि उपस्थिति में 3 मामले आये सभी 3 मामलों में सुलह समझौता करवाया गया प्रथम पक्ष सुमन पुत्री हरीशचन्द्र साकिन कोलुआ लकड़ा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वितीय पक्ष आकाश पुत्र जयराम साकिन खिरीघाट खटोलवा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया
प्रथम पक्ष उर्मिला पुत्री रामप्रीत डमरुपुर थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर द्वितीय पक्ष रामआशीष पुत्र मुन्नीलाल ग्राम भवारी थाना जोगीया जनपद सिद्धार्थ नगर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया प्रथम पक्ष प्रतिमा मिश्रा पुत्री स्वर्गीय रामजी पाण्डेय निवासी ग्राम ककरहा थाना धनघटा जनपद सन्तकबीर नगर
द्वितीय पक्ष आशुतोष मिश्रा पुत्र चन्द्रेश मिश्रा निवासी ग्राम रमवापुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी खुशी रहने को तैयार है दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।