दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
बिसौली बदायूं:एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल, बिसौली में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रबंधक राजेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सब-इंस्पेक्टर, बिसौली – पूजा तोमर रहीं, जिनका स्वागत निदेशक एवं प्रधानाचार्या द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आशु वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, गरिमा वार्ष्णेय एवं राहुल वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राएँ राधिका, नमामि कात्यायनी एवं जुबिया द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत एवं मनोरंजक खेलों ने समारोह को अत्यंत रोचक बना दिया। खुशी वार्ष्णेय द्वारा विभिन्न खेलों का सफल संचालन किया गया, जबकि राबिया द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने सभी का मन मोह लिया।
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने हेतु विभिन्न उपाधियाँ प्रदान की गईं। मिस एस.डी.बी. का खिताब शिवी गुप्ता को तथा मिस्टर एस.डी.बी. का खिताब प्रियंक ठाकुर को प्रदान किया गया। मिस्टर ईवनिंग के रूप में आकरष गौर एवं मिस ईवनिंग के रूप में रूपाली गुप्ता को चुना गया। वहीं मिस्टर फेयरवेल का सम्मान ऋषभ तथा मिस फेयरवेल का सम्मान नंदिनी शंखधार को प्राप्त हुआ। लोकप्रियता के आधार पर मिस्टर पॉपुलर का खिताब मेहुल एवं मिस पॉपुलर का खिताब पारिधि को दिया गया। वर्ष भर के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार रजत को प्रदान किया गया। नैतिक मूल्यों के लिए वर्चुअस अवॉर्ड फाल्गुनी, नियमित उपस्थिति के लिए अटेंडेंस स्टार मुस्कान, शारीरिक दृढ़ता के लिए आयरन बॉय आदित्य शर्मा को दिया गया। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कंसिस्टेंसी अवॉर्ड एवं मोस्ट प्रॉमिसिंग अवॉर्ड सजल वार्ष्णेय को प्राप्त हुआ। मिस डायनेमिक का खिताब काव्या को प्रदान किया गया, जबकि मोस्ट डिसिप्लिंड अवॉर्ड अनामिका शर्मा, खुशी वार्ष्णेय, आकांक्षा चौधरी एवं अक्षरा को संयुक्त रूप से दिया गया। इसके साथ ही कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शारदा बावेजा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन प्रदान किए। कार्यक्रम में विद्यालय में पी.एन.सी. से कक्षा 12 तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों — प्रकाश सोलंकी, हरवेंद्र, तान्या वार्ष्णेय, प्रियांशु, लक्ष्य प्रताप, प्रियंक ठाकुर, अंश यादव, अक्षय कुमार गौतम, भुवनेश, श्रुति शर्मा, उर्वशी यादव, वैष्णवी गुप्ता, अनन्या वार्ष्णेय, हिमांशी, यशराज प्रताप सिंह, आयुष कुमार, भारती गुप्ता, अमनदीप, रूपाली आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी पी.जी.टी. शिक्षक — एम.पी. सिंह, डी.पी, सुजी, राजीव. अमुल., मृगांक, मनोज. प्रदीप, मोहनलाल. त्रिवेणी एवं तरुण ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए। अन्य शिक्षकों में सईदा रिज़वी. प्रिया सिंह. रोमा. श्वेता. कविता कथूरिया. मेघा सक्सेना. अनमोल सिंह. उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन से यशपाल सिंह परमार, छवि मोहन सक्सेना, विनय सक्सेना एवं विजय भी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या मीनू बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। सभी कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उपहार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन हर्ष, उल्लास एवं भावनात्मक क्षणों के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस यादगार विदाई समारोह का भरपूर आनंद लिया।