दैनिक शाक्य समाचार
अभयराज सिंह
बदायूं - विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत ट्रेड दर्जी में व ट्रेड धोबी में चयनित लाभार्थियों को आज दिनांक 04.02.2026 को कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूँ में मा० जन प्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा टूलकिट वितरण कराई गयी।
टूलकिट वितरण का कार्यक्रम जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, सदर विधायक श्री महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष श्री सार्तेन्दु पाठक, उपायुक्त उद्योग श्री आशीष गुप्ता व प्रधान सहायक श्री मो० फारूक खॉ द्वारा किया गया। जिसमें आज 200 लोगों को टूलकिट वितरण की गयी।