दैनिक शाक्य समाचार
वीरसिंह शाक्य
बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने बुधवार को अपने केशो नगर स्थित आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने एक-एक कर सभी आगंतुकों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दर्शन में मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, नाली और पुलिस प्रशासन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कई ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के लाभ और पट्टे से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया। जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, "जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। मेरे आवास के दरवाजे क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खुले हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को फोन कर कई समस्याओं का त्वरित समाधान कराया, जबकि जटिल प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को लिखित पत्र जारी कर समय सीमा के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस अवसर पर राहुल प्रधान. अर्पित जी. शिवम वार्ष्णेय. माधव वार्ष्णेय. प्रधान राधेश्याम सागर. दिनेश राजपूत. मुबीन अहमद. मुकेश यादव. रवि कुमार. पुनीत शाक्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
पुनीत कुमार शाक्य
संपादक
दैनिक शाक्य समाचार