-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: ग्राम नागपुर में 5 दिवसीय शिव तेरस मेले का भव्य आगाज़, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया उद्घाटन

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 14, 2026 WIB Last Updated 2026-02-14T13:54:14Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बदायूं): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नागपुर में श्रद्धा और उल्लास के प्रतीक 5 दिवसीय शिव तेरस मेले का शुभारंभ शनिवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने विधि-विधान से फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। 
फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

मेला परिसर पहुँचने पर मेला अध्यक्ष कमल बाबू और मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य का फूल-मालाएं पहनाकर और जोशीला स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण संस्कृति में मेलों का विशेष महत्व है, यह आपसी भाईचारे और आस्था का केंद्र होते हैं।

ये रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से महावीर शर्मा, तेजपाल सागर, सचिन बाबू सागर, श्रीराम सागर (डीलर), वीरू शाक्य, निहाल शाक्य, निगमेश्वर मिश्रा और नीटू पाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण और मेला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगले पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कमेटी द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: ग्राम नागपुर में 5 दिवसीय शिव तेरस मेले का भव्य आगाज़, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया उद्घाटन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular