Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शब-ए-बरात को लेकर बस्ती पुलिस सतर्क, सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 03, 2026 WIB Last Updated 2026-02-03T15:34:25Z
दैनिक शाक्य समाचार
शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती - पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के समस्त थानों द्वारा आगामी त्यौहार शब-ए-बरात के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं बैठकों के दौरान थाना प्रभारियों द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शब-ए-बरात एक पवित्र एवं शांतिपूर्ण त्यौहार है जिसे परंपरागत तरीके से आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ मनाया जाए पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही कानून-व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने अनावश्यक शोर तेज आवाज में डीजे लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्यौहार के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस और आमजन के बीच समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया जिससे शब-ए-बरात का पर्व शांतिपूर्ण सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
Comments

Tampilkan

  • शब-ए-बरात को लेकर बस्ती पुलिस सतर्क, सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज