-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के तुरन्त नियम पूर्वक समाप्त करने के लिए बैठक हुई!

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 03, 2026 WIB Last Updated 2026-02-03T15:33:42Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090 आपातकालीन सेवा 112 चिकित्सा सहायता 108 बाल सहायता नंबर 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज जिला अस्पताल खलीलाबाद बड़गो में थाना दुधारा द्वारा लौकीलाला पकड़ी अराजी भगुरा अहिरानी में महिला थाना द्वारा सिटी व ग्रामीण क्षेत्र में थाना धनघटा द्वारा ग्राम बड़गो खास बसवारी बैजनाथपुर में थाना महुली द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय धायपोखर कंपोजिट संत कबीर नगर में थाना मेंहदावल द्वारा नई बाज़ार अव्वल केवटलिया बेलवनवा में थाना बखिरा द्वारा नंदौर चौराहा एसएस पब्लिक स्कूल के आप पास नारायनपुर चौराहा में थाना धर्मसिंहवा द्वारा केंचुआ खोर गौरी राई धर्मसिंहवा कस्बा में महिलाओं बालिकाओं व स्कूली छात्राओ को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं
Comments

Tampilkan

  • ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के तुरन्त नियम पूर्वक समाप्त करने के लिए बैठक हुई!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular