Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: राजेश चौहान ने परिवार संग बाई जी मंदिर पर किया विशाल भंडारा, भक्तों को वितरित किया प्रसाद

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 02, 2026 WIB Last Updated 2026-02-02T18:02:12Z
संत कुमार सिंह 
बिसौली (दैनिक शाक्य समाचार): नगर के दबतोरी रोड स्थित प्रसिद्ध बाई जी मंदिर पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। यहाँ ठाकुर राजेश चौहान ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिरकत की।
भंडारे के दौरान राजेश चौहान की धर्मपत्नी कुमकुम सिंह एवं सुपुत्री सृष्टि सिंह चौहान ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस धार्मिक आयोजन में भक्ति की बयार बहती रही। राजेश चौहान ने इस अवसर पर सनातन धर्म के मूल मंत्रों को दोहराते हुए कहा, "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो।" उन्होंने विशेष रूप से गौमाता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
भंडारे में उमड़े जनसैलाब और सभी क्षेत्रवासियों ने ठाकुर राजेश चौहान के परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना की और उन्हें हृदय से आशीर्वाद दिया।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: राजेश चौहान ने परिवार संग बाई जी मंदिर पर किया विशाल भंडारा, भक्तों को वितरित किया प्रसाद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज