बदायूँ, 1 किलो से अधिक अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिनावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
बदायूँ। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बिनावर पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1.023 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बिनावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडरपास से एक संदिग्ध को दबोचा।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र मुकर्रम, निवासी ग्राम उसैता (थाना बिनावर, बदायूँ) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.023 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना बिनावर में मुकदमा अपराध संख्या 89/26 के तहत धारा 8/18 NDPS एक्ट में मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।