बदायूं,कोतवाली पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर, नगदी व चाकू बरामद
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
बदायूं: थाना कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने व चांदी के आभूषण, 7110 रुपये नगद और एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
घटना 13 अप्रैल 2026 की है। वादी मनोज कुमार सक्सेना पुत्र स्व. कैलाश चन्द्र निवासी इन्द्रापुरम कालोनी गली नं. 02, थाना कोतवाली, बदायूं अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर वृंदावन मथुरा गए थे। वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इस संबंध में 14 अप्रैल को थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 80/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन आरोपियों की पहचान फैज पुत्र रफ्फन निवासी नई सराय, शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू व मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी लोची नंगला गली नं. 04, थाना कोतवाली के रूप में हुई।
गुरुवार 17 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने सिरसा रोड से शाहिद और मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया। शाहिद के कब्जे से पीली धातु की चेन 9 ग्राम, कंठी माला 2.9 ग्राम, टॉप्स 2 जोड़ी 1.5 ग्राम, नाक की लौंग 2, नाक की बाली 0.9 ग्राम, ओउम 0.4 ग्राम, कंठी माला में लॉकेट 1.5 ग्राम, रोज गोल्ड अंगूठी 6.3 ग्राम, कुल पीली धातु 22.5 ग्राम व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
वहीं मुशाहिद के कब्जे से सफेद धातु के 7 सिक्के 70 ग्राम, 5 खंडवे 24.7 ग्राम, 16 बिछुवे 42.6 ग्राम, जुड़ा पीन 65.5 ग्राम, गुच्छा 67.5 ग्राम, अंगूठी 4.8 ग्राम, पाजेब जोड़ी 231.2 ग्राम व 7110 रुपये नगद बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 (1-B)(b) आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। तीसरे आरोपी फैज की तलाश जारी है।
गिरफ्तार युवक
1. शाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू उम्र 21 वर्ष निवासी लोची नंगला गली नं. 04, थाना कोतवाली बदायूं
2. मुशाहिद पुत्र दिलशाद उर्फ कल्लू निवासी लोची नंगला नं. 4, थाना कोतवाली बदायूं
*आपराधिक इतिहास:*
शाहिद के विरुद्ध थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 263/2024, मु.अ.सं. 80/26 व मु.अ.सं. 414/24 दर्ज हैं। मुशाहिद के विरुद्ध मु.अ.सं. 80/26 व मु.अ.सं. 414/24 दर्ज है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ.नि. संजय तोमर, का. 1314 जितेन्द्र कुमार, का. 357 तेजपाल।