-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बाल निकूंज इण्टर कालेज के 330 मेधावी हुए सम्मानित।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026, अप्रैल 06, 2026 WIB Last Updated 2026-04-06T16:57:38Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अमित शुक्ला

 लखनऊ, बाल निकुंज इंटर कॉलेज (बॉयज विंग) मोहिबुल्लापुर ,सीतापुर रोड, लखनऊ स्थित शिवसहाय जी सभागार में आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिक परीक्षा परिणाम के, बाल निकुंज इंटर कॉलेज (बॉयज विंग) प्राइमरी, जूनियर और सीनियर कक्षाओं के‌ 330 टॉप- 10 प्रतिभावान मेधावियों को सम्मानित किया गया। 
  कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल द्वारा सभी मेधावियों को

 उनकी कक्षाओं में प्राप्त रैंक के आधार पर शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए
सफलता का आशीर्वाद दिया।
  मेधावियों में , प्राइमरी कक्षाओं से कक्षा-3ए के रुद्राक्ष वर्मा ने 99.05 % अंक प्राप्त कर टॉप किया जबकि कक्षा-3स के शोभित यादव ने 98.69 % अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कक्षा-1अ के आदविक 98.65 % अंकों के साथ तृतीय टॉपर बने।
   वहीं जूनियर कक्षाओं से कक्षा-6ब के वैभव मिश्रा ने 98.26% अंक प्राप्त कर टाप किए जबकि कक्षा-7ब के अथर्व मौर्या 96.90 % अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कक्षा-6अ के अमान रजा 95.76% अंकों के साथ तृतीय टॉपर बने। इसी तरह सीनियर कक्षाओं से कक्षा-9ब से हर्षवर्धन सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किये जबकि कक्षा-9ब के ही ऋषभ वर्मा 96.72% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा कक्षा-9अ के उमंग चौरसिया 96.45% अंक प्राप्त कर तृतीय टॉपर बने।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण , दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ हुआ । तत्पश्चात मां सरस्वती की वंदना के उपरांत बच्चों ने मनमोहक योगा व‌‌ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रबंध निदेशक ने धन्यवाद सम्बोधन में "हेल्दी बॉडी हेल्दी माइंड" के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए बच्चों को बताया कि "स्वास्थ्य अच्छा है तो अच्छी क्षमता प्राप्त होती है और अच्छा रिजल्ट भी आता है। सही समय पर उठाना सोना व भोजन करना अच्छी आदतों के साथ स्वास्थ्य बनाए रखते हुए आप अच्छे परिणाम ला सकते हैं। ध्यान से पढ़ना, समझना पूरे मन से कार्य करना सफल होने का मंत्र है।आज जो आप पा रहे हो यह आपकी मेहनत है, त्याग है, और आपके समर्पण का फल है। निरंतर अपने कार्य पर ध्यान दीजिए निरंतर अभ्यास करते रहिए ओवर कॉन्फिडेंस से बचिए और इसको दूर ही रखिए । आप वृक्ष के जड़ और तने की तरह मजबूत बनिए‌, गिरकर बिखर जाने वाले पत्तों में शामिल मत होइए। आपकी यह सफलता आगे भी बनी रहे इसके लिए और अधिक क्षमता बढ़ानी पड़ेगी माता-पिता और गुरुओं को भी इसके लिए तैयार रहना होगा । माता-पिता एवं शिक्षकों के बच्चों के प्रति योगदान के लिए उनकी बड़ी प्रशंसा की एवं उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, उपप्रधानाचार्या अनीता मौर्या , इंचार्ज वीरेंद्र कुमार व रीना पाण्डेय ‌एवं शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे ।
Comments

Tampilkan

  • बाल निकूंज इण्टर कालेज के 330 मेधावी हुए सम्मानित।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular