-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सैदपुर के संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, अप्रैल 07, 2026 WIB Last Updated 2026-04-07T11:20:40Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
सैदपुर: कस्बे में स्थित संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन इशरत अली खां ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
सम्मान समारोह के दौरान चेयरमैन इशरत अली खां ने कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा (पावर एंजेल) मेहविश को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहीं सुरीति और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अल शिफा को भी पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा, "यह बेहद खुशी का मकाम है कि पहली बार किसी सरकारी विद्यालय में इतने भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है।"

विशिष्ट अतिथि के रूप में वजीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने मुख्य अतिथि और अन्य आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में एआरपी अनूप कुमार शर्मा, प्रख्यात शायर डॉ. हिलाल बदायूंनी, धीरज कुमार शर्मा, एस.एच. कुरैशी, रिज़वान खां, जीशान सिद्दीकी और शिक्षिकाएं उपासना मिश्रा, शीबा अरशद व प्रगति कमल मौजूद रहीं। मंच का कुशल संचालन सहायक अध्यापक मनीष कुमार ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Comments

Tampilkan

  • सैदपुर के संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular