-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: करंट लगने से हुई युवक की मौत, विधायक आशुतोष मौर्य ने पीड़ित परिवार को बँधाया ढाँढस, आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

रविवार, 5 अप्रैल 2026, अप्रैल 05, 2026 WIB Last Updated 2026-04-05T10:32:04Z
बिसौली: करंट लगने से हुई युवक की मौत, विधायक आशुतोष मौर्य ने पीड़ित परिवार को बँधाया ढाँढस, दिया आश्वासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 

बिसौली (बदायूँ): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंसिया नगला में बिजली का करंट लगने से हुई एक युवक की दर्दनाक मृत्यु के बाद क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बता दें कि बीती 30 मार्च को ग्राम मुंसिया नगला निवासी मदन लाल के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु मोहन की करंट की चपेट में आने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार, 05 अप्रैल को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य पीड़ित के निवास पर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढाँढस बँधाया। विधायक ने दुख की इस घड़ी में परिवार का साथ देने का संकल्प दोहराया और आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रभाकर शर्मा लिट्टे. निगमेश्वर मिश्रा. रितेश चौहान. राजीव सिंह. अंबुज सिंह. दीपक चौहान. राधेश्याम सागर. सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे!
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: करंट लगने से हुई युवक की मौत, विधायक आशुतोष मौर्य ने पीड़ित परिवार को बँधाया ढाँढस, आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular