-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

प्राथमिक विद्यालय रामडांडी में परीक्षाफल वितरण और स्कूल चलो अभियान का आयोजन

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, अप्रैल 07, 2026 WIB Last Updated 2026-04-07T09:05:33Z
दैनिक शाक्य समाचार 
नीरज वर्मा 

वजीरगंज (बदायूं): स्थानीय प्राथमिक विद्यालय रामडांडी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह और 'स्कूल चलो अभियान' रैली का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की स्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआरपी राजेंद्र कुमार शर्मा और प्रधानाध्यापिका अंशु वार्ष्णेय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

एआरपी राजेंद्र शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंकित कुमार गोस्वामी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुनेंद्र कुमार मिश्रा, सुमन लता, यादवती और कामेश्वरी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
Comments

Tampilkan

  • प्राथमिक विद्यालय रामडांडी में परीक्षाफल वितरण और स्कूल चलो अभियान का आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular