दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
बिसौली। नगर के पिंदारा रोड स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विधायक आशुतोष मौर्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल की प्रबंधक साधना सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न (शील्ड) भेंट कर उनका स्वागत किया। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा कार्यक्रम में आए अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) सुनील सिंह, राहुल सिंह, पुनीत शाक्य, एसडीबी पब्लिक स्कूल की परीक्षा प्रभारी सईदा रिजवी, महिला मोर्चा जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अनीता शर्मा और नगर महामंत्री राज कुमार मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष प्रताप सिंह ने किया।