दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
प्रतापगढ़: राष्ट्रीय हनुमान दल ने लव-जिहाद, धर्मांतरण और गोहत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है।
30 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र में जिला प्रभारी विकास सिंह और जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं और घर की महिलाओं के प्रति विधर्मियों की नीति से सरकार परिचित है। उन्होंने पीएम से विनम्र प्रार्थना की कि लव-जिहाद, धर्मांतरण और गोहत्या के लिए कानून को इतना सख्त बनाया जाए कि हिंदुओं पर हो रहे धार्मिक और मानसिक अत्याचार का निराकरण हो सके।
पत्र में कहा गया कि हिंदुओं के हितों का ध्यान रखना सरकार का परम दायित्व है। राष्ट्रीय हनुमान दल का जिला कार्यालय नवरंग तिराहा, दहिलामऊ, प्रतापगढ़ में स्थित है।