-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नगर पंचायत जहांगीरगंज में डामर रोड या ‘डामर शो’? मानक किनारे, कमीशन बीच सड़क पर!

सोमवार, 20 अप्रैल 2026, अप्रैल 20, 2026 WIB Last Updated 2026-04-21T06:13:59Z
नगर पंचायत जहांगीरगंज में डामर रोड या ‘डामर शो’? मानक किनारे, कमीशन बीच सड़क पर!


दैनिक शाक्य समाचार 
बृजभान यादव 

अम्बेडकरनगर/जहांगीरगंज। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड नंबर 12 में बन रही लगभग 700 मीटर लंबी डामर सड़क इन दिनों विकास कम, चर्चा ज्यादा बटोर रही है। ग्राम जगदीशपुर से शुरू होकर जगन्नाथ कुमार के घर होते हुए फतेहपुर अंबेडकर पार्क तक बन रही यह सड़क ग्रामीणों के अनुसार “मानक ताक पर रखकर” तैयार की जा रही है। यानी नियम किताब में हैं और काम ज़मीन पर अपनी मर्जी से!
ग्रामीणों का आरोप है कि यही सड़क पिछली बरसात से पहले भी बनाई गई थी, लेकिन गुणवत्ता ऐसी रही कि सड़क एक साल भी टिक न सकी। बरसात आई, सड़क घबराई और डामर ऐसे बिखरा जैसे शादी में बंटी रेवड़ी। अब वही सड़क फिर से बनाई जा रही है, लेकिन अंदाज़ वही पुराना—मानक गायब, मशीन चालू और जिम्मेदार मौन। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य में गुणवत्ता की बात की जाती है तो जवाब मिलता है—“जहां जाना है जाइए, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” ग्रामीणों के मुताबिक यह भी कहा जाता है कि “नीचे से ऊपर तक सब सेटिंग है।” अब यह सेटिंग है या सेटअप, इसकी जांच तो अधिकारी ही बताएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें करने पर भी अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष मिलकर मामले को दबा देते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जनता पूछ रही है कि आखिर सड़क बन रही है या सरकारी धन का पुनर्चक्रण अभियान चल रहा है?
अब सबकी निगाहें जिला अधिकारी पर टिकी हैं कि वह इस मामले को गंभीरता से लेंगी या यह सड़क भी कागज़ों में चमकेगी और ज़मीन पर फिर फिसलेगी। फिलहाल वार्ड नंबर 12 में सड़क कम, सवाल ज्यादा बिछे हुए हैं।
Comments

Tampilkan

  • नगर पंचायत जहांगीरगंज में डामर रोड या ‘डामर शो’? मानक किनारे, कमीशन बीच सड़क पर!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular