पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या के प्रयास के मामले में अपराधी हुआ गिरफ्तार
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधी अनिल कुमार चौधरी को उसके रिश्तेदार के घर ग्राम बरहट से गिरफ्तार किया क्या था मामला यह मामला 23 मार्च 2026 का है अपराधी पर आरोप है कि उसने ग्राम भैसासेहरी में वादी रामप्रताप के घर में घुसकर गाली-गलौज की और सरिया से हमला कर पीड़ित उसकी पत्नी व पुत्री को घायल कर दिया इस संबंध में 24 मार्च को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अपराधी की तलाश में जुटी थी 20 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी एवं उप निरीक्षक धर्मनाथ यादव की अहम भूमिका रही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा