-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य ने रामवीर सिंह एडवोकेट के आवास पर दर्ज कराई उपस्थिति, हुआ भव्य स्वागत

बुधवार, 1 अप्रैल 2026, अप्रैल 01, 2026 WIB Last Updated 2026-04-01T14:13:31Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 

बिसौली। स्थानीय क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और शेखुपुर चीनी मिल के डायरेक्टर रामवीर सिंह एडवोकेट के आवास पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को विशेष चहल-पहल देखने को मिली। अवसर था आगामी 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले मां भगवती के विशाल जागरण का, जिसकी पूर्व संध्या पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने उनके निवास पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" का गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल सिंह ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह के रूप में फोटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।


इस शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास और आगामी धार्मिक आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर रामवीर सिंह एडवोकेट, पंकज सिंह चौहान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, नीटू पाल जिला मंत्री. पवन कुमार सिंह, राहुल सिंह करनपुर, प्रभाकर शर्मा लिट्टे. ललित नेता जी. सर्वेंद्र यादव एडवोकेट. अन्नू ठाकुर. सुभाष सक्सेना. अशोक सिंह. पुनीत शाक्य सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य ने रामवीर सिंह एडवोकेट के आवास पर दर्ज कराई उपस्थिति, हुआ भव्य स्वागत
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular