-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने संविलियन विद्यालय खेड़ादास में 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ

बुधवार, 1 अप्रैल 2026, अप्रैल 01, 2026 WIB Last Updated 2026-04-01T17:21:06Z
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने संविलियन विद्यालय खेड़ादास में 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ

दैनिक शाक्य समाचार 
आकाश प्रताप सिंह 

फैजगंज बेहटा (बिसौली): क्षेत्र के संविलियन विद्यालय खेड़ादास में वार्षिक उत्सव, परीक्षा फल वितरण, प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य 'राजू भैया' रहे, जिन्होंने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र, मेडल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। साथ ही, विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' का श्रीगणेश करते हुए अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना फैजगंज बेहटा से आए पुलिस स्टाफ ने 'नारी सशक्तिकरण' अभियान के अंतर्गत छात्राओं को व्यावहारिक और कानूनी जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी आसफपुर ने भी बच्चों को कड़ी मेहनत कर गांव व माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

संचालन कर रहे सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार ने विद्यालय की भौतिक और शैक्षिक प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसे एक 'स्मार्ट विद्यालय' बनाने का संकल्प दोहराया। प्रधानाध्यापिका नीलम वार्ष्णेय ने उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों से विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की, वहीं वरिष्ठ सहायक अध्यापिका शशिबाला ने स्कूल चलो अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर नीटू पाल जिला मंत्री. निगमेश्वर मिश्रा. राहुल सिंह. हिमांशु सक्सेना. एआरपी कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रामसनेही सहित विद्यालय स्टाफ, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


Comments

Tampilkan

  • बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने संविलियन विद्यालय खेड़ादास में 'स्कूल चलो अभियान' का किया शुभारंभ
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular