दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
दातागंज (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दातागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सलेमपुर चौराहे के पास से एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
अवैध चाकू के साथ दबोचा गया अभियुक्त
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान लालाराम पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम आनन्दापुर, थाना दातागंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना दातागंज में मु0अ0स0 103/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
अपराध जगत से पुराना नाता
पुलिस जांच में सामने आया है कि लालाराम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना दातागंज में हत्या के प्रयास (307 IPC), अपहरण (364 IPC), मारपीट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में पहले से ही 5 मुकदमे दर्ज हैं। ताजा गिरफ्तारी को मिलाकर अब उस पर मुकदमों की संख्या 6 हो गई है।
क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।