बकरीद को लेकर महुली पुलिस अलर्ट पीआरबी 112 कर्मियों को सतर्कता और त्वरित रिस्पांस के निर्देश
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पर पीआरबी 112 कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
बैठक में थानाध्यक्ष महुली द्वारा सभी पीआरबी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय एवं भ्रमणशील रहें तथा किसी भी सूचना विवाद या आपात स्थिति पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ साथ सोशल मीडिया और अफवाहों पर भी सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए
पुलिस अधिकारियों ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा वायरलेस सेट व सुरक्षा उपकरणों को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाए रखने पर जोर दिया साथ ही आमजन के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की भी हिदायत दी गई महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क मुस्तैद और प्रतिबद्ध है