दुधारा पुलिस की कार्रवाई 1.4 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर- जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है दुधारा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बैरियहवा मोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जांच के दौरान उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अली पुत्र अली अहमद निवासी उचहरा कला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार आरोपी को सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जेल भेज दिया गया इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सचिन्द्रनाथ राय सहित थाना दुधारा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे