बकरीद को लेकर महुली कस्बे में पुलिस अलर्ट थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी ने किया पैदल गश्त
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - आगामी बकरीद पर्व को शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है क्षेत्राधिकारी धनघटा ने थाना महुली पुलिस बल के साथ महुली कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय की सक्रिय मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी सतर्कता चर्चा का विषय रही पैदल गश्त के दौरान बाजारों प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करते हुए स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील की उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए महुली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है पुलिस प्रशासन का कहना है कि थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में महुली पुलिस बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद और प्रतिबद्ध है