इस्लामनगर, सुन्दरनगर लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 को लगी गोली
दैनिक शाक्य समाचार
सोमवीर सिंह
इस्लामनगर बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने ग्राम सुन्दरनगर में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल हुए। उनके कब्जे से लूटे गए जेवर, 7 हजार नगद व 2 तमंचे बरामद हुए।
16/17 मई 2026 की रात सुन्दरनगर के एक घर में घुसकर लूट हुई थी। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। 27/28 मई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कन्धरपुर के कच्चे रास्ते पर बंद पड़े ईंट भट्टे के पास घेराबंदी की। बदमाशों ने आत्मसमर्पण के बजाय फायर कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल अमित कुमार घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में नदीम उर्फ शाकिर और आस मौहम्मद के दाहिने पैर में गोली लगी। तीसरा साथी सद्दु मौके से पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवक: 1. सद्दु पुत्र अच्छन, वार्ड नं0 02 सिरौली बरेली 2. आस मौहम्मद पुत्र ताज मौहम्मद, मोहल्ला प्यास सिरौली बरेली (घायल) 3. नदीम उर्फ शाकिर पुत्र जाकिर हुसैन, मोहल्ला प्यास सिरौली बरेली (घायल)।
बरामदगी: 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, 1 जोड़ी पाजेब सफेद धातु, 2 ओम लॉकेट पीली धातु, 1 अंगूठी पीली धातु, 7000 रुपये व एक टॉर्च।
पूछताछ में खुलासा: युवकों ने बताया कि 16/17 मई की रात सुन्दरनगर के घर से बक्सा उठाया था। महिला के जागने पर तमंचा दिखाकर चैन लूटी और जंगल में बक्सा तोड़कर जेवर-नगदी निकाल ली। माल ईंट भट्टे के पीछे छिपाया था जिसे बेचने जा रहे थे।
आपराधिक इतिहास: सद्दु पर हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर समेत 6 केस, आस मौहम्मद पर लूट, चोरी समेत 4 केस और नदीम पर चोरी समेत 5 केस दर्ज हैं। घायल पुलिसकर्मी व बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ का केस दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
टीम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक उघैती ऋषिपाल सिंह समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।