इस्लामनगर में डकैती करने वाले 5 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 के पैर में लगी गोली
दैनिक शाक्य समाचार
सोमवीर सिंह
इस्लामनगर बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती व लूट की घटनाओं में शामिल 5 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 3 बदमाश घायल हुए। उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण, 35 हजार नगद व 3 तमंचे बरामद हुए।
19/20 मई की रात ग्राम सिठौली व कस्बा इस्लामनगर में डकैती हुई थी। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने 25/26 मई की रात इस्लामनगर-चंदौसी मार्ग पर बरई पुल के पास ग्राम उल्ला के जंगल में घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें सिपाही अनुज कुमार घायल हुआ। जवाबी फायरिंग में मनोज के दोनों पैर तथा किसनपाल और भूरे के दाहिने पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार युवक: 1. मनोज पुत्र टेपाल, बहजोई संभल 2. किसनपाल पुत्र ऊबी, जिनैटा संभल 3. भूरे उर्फ भूरा, अतरोली हापुड़ 4. दीपक गोस्वामी उर्फ पण्डित, बहजोई संभल 5. ओमवीर, जनैटा संभल।
बरामदगी: 3 तमंचे 315 बोर, 6 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, कुंडल, लोंग, नोजपिन, पाजेब, मंगलसूत्र, हथफूल, खडुए, टीका, नथ, बिछुए, अंगूठी, लॉकेट, ओम, पैन्डल, 35 हजार नगद, 2 डंडे व टॉर्च।
पूछताछ में बताया कि गैंग मांगने के बहाने रैकी कर रात में कच्छा-बनियान पहनकर घरों में घुसकर डकैती करता था। किसनपाल पर गौतमबुद्धनगर में डकैती व मुठभेड़ के केस दर्ज हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ का केस दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। टीम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, एसओजी प्रभारी रविन्द्र सिंह व सर्विलांस प्रभारी कपिल कुमार शामिल रहे।