-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महुली पुलिस का गांवों में भ्रमण बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लोगों से किया संवाद

मंगलवार, 26 मई 2026, मई 26, 2026 WIB Last Updated 2026-05-26T08:40:40Z
महुली पुलिस का गांवों में भ्रमण बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लोगों से किया संवाद

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 

संत कबीर नगर - आगामी बकरीद पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार भ्रमण कर लोगों से संवाद किया जा रहा है पुलिस टीम ग्राम प्रधानों धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील कर रही है पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना महुली पुलिस लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है पुलिस द्वारा अफवाहों से बचने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना प्रसारित न करने तथा धार्मिक भावना भड़काने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई इसके साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी करने तथा अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने के निर्देश दिए गए पुलिस ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट वीडियो अथवा टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त पैदल भ्रमण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है बीट पुलिस कर्मियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर जनता से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं थाना महुली पुलिस ने आमजन से बकरीद पर्व को प्रेम सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है शांति सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
Comments

Tampilkan

  • महुली पुलिस का गांवों में भ्रमण बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के लिए लोगों से किया संवाद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular