-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट बचाव एवं सावधानी बरतने की अपील

सोमवार, 25 मई 2026, मई 25, 2026 WIB Last Updated 2026-05-25T13:41:14Z
हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट बचाव एवं सावधानी बरतने की अपील


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर -जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बढ़ती गर्मी एवं लू हीट वेव को देखते हुए जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी जारी कर आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है प्रशासन ने कहा है कि भीषण गर्मी के दौरान शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है विशेष रूप से बुजुर्गों हृदय रोगियों मधुमेह पीड़ितों मोटापे से ग्रसित व्यक्तियों तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है जिला प्रशासन के अनुसार लू लगने पर शरीर की त्वचा गर्म एवं शुष्क हो जाती है पसीना आना बंद हो सकता है तेज धड़कन सांस लेने में कठिनाई सिरदर्द चक्कर कमजोरी मिचली भ्रम की स्थिति और मूत्र में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं लंबे समय तक अत्यधिक तापमान में रहने से मस्तिष्क हृदय सहित शरीर के आंतरिक अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक पानी पीते रहें हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय छाता टोपी गमछा चश्मा और चप्पल का उपयोग अवश्य करें खुले में कार्य करने वाले लोग सिर एवं शरीर को गीले कपड़े से ढककर रखें तथा नियमित अंतराल पर विश्राम करें यात्रा के दौरान पानी साथ रखें और ओआरएस नींबू पानी छाछ लस्सी आम पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने भारी एवं गहरे रंग के कपड़े न पहनने तथा शराब चाय कॉफी एवं नशीले पदार्थों के सेवन से दूरी बनाने की सलाह दी है साथ ही बासी भोजन और अत्यधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों से भी परहेज करने को कहा गया है
यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर गीले कपड़े से शरीर को ठंडा करें पानी पिलाएं तथा तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने एवं सतर्कता बरतने की अपील की है
Comments

Tampilkan

  • हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट बचाव एवं सावधानी बरतने की अपील
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular