-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी बखिरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रविवार, 24 मई 2026, मई 24, 2026 WIB Last Updated 2026-05-24T16:32:23Z
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी बखिरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर – सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया थाना बखिरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत पुत्र शिवदास निवासी काटामान सिंह थाना बखिरा के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिन्दू देवी देवताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई थी मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव और लोक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी मेहदावल न्यायालय में प्रस्तुत किया न्यायालय ने मामले की संवेदनशीलता और शांति व्यवस्था को देखते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया बखिरा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी पूर्वक करें तथा किसी भी धर्म देवी देवता संप्रदाय या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचें पुलिस ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी
Comments

Tampilkan

  • देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी बखिरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular