दैनिक शाक्य समाचार
वीरसिंह शाक्य, बिसौली
बिसौली। स्थानीय बुद्धा उपवन रिसोर्ट में सर्व समाज एकता मंच की द्वितीय कार्यकारिणी के गठन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मंच के संस्थापक हरीश गुप्ता ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। नई कार्यकारिणी में रामसिंह यादव को सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा कृष्णा गुप्ता को महामंत्री, बाबू कथूरिया को कोषाध्यक्ष, विजय सक्सेना को उपाध्यक्ष, आदेश गुप्ता को मंत्री, वीरसिंह शाक्य को आय-व्यय निरीक्षक तथा महेंद्र कश्यप संयोजक, राम बाबू सक्सेना सह संयोजक मनोनीत किया गया है।