-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नाबालिग से बलात्कार के मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार थाना बखिरा पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई

सोमवार, 25 मई 2026, मई 25, 2026 WIB Last Updated 2026-05-25T13:57:39Z
नाबालिग से बलात्कार के मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार थाना बखिरा पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना बखिरा पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में भगोड़े एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा अरविन्द कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई
पुलिस के अनुसार थाना बखिरा में दर्ज मुकदमा संख्या 155/2026 धारा 64(1) 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत भगोड़ा अपराधी अर्जुन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी कम्हरिया थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर को सोमवार को भिटवा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद अपराधी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया गया मामले के संबंध में बताया गया कि बीते 7 मई 2026 को पीड़िता द्वारा थाना बखिरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अपराधी ने जबरन दुष्कर्म किया वीडियो बनाया तथा धमकी दी शिकायत के आधार पर थाना बखिरा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई थी
महिला एवं बाल अपराध की संवेदन शीलता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधी की तलाश जारी रखी और सोमवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह कांस्टेबल अंगद यादव तथा रिक्रूट कांस्टेबल अर्पित शामिल रहे
Comments

Tampilkan

  • नाबालिग से बलात्कार के मामले में भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार थाना बखिरा पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular