-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत साइबर सेल दुधारा पुलिस ने वापस कराए 12 हजार रुपया

सोमवार, 25 मई 2026, मई 25, 2026 WIB Last Updated 2026-05-25T13:49:20Z
साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत साइबर सेल दुधारा पुलिस ने वापस कराए 12 हजार रुपया 


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 

संतकबीरनगर - पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत मिली है साइबर सेल थाना दुधारा टीम की सक्रिय कार्यवाही से पीड़िता के खाते से उड़ी 12000 रुपया की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दुधारा क्षेत्र के करही निवासी साबरीन खातून पत्नी शोएब अहमद के बैंक खाते से एक अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 12000 रूपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल थाना दुधारा में शिकायत दर्ज कराई
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल थाना दुधारा टीम ने तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल NCRP पर शिकायत संख्या 33109250120042 दर्ज कराई तथा फ्रॉड की गई धनराशि को तत्काल फ्रीज कराया इसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक साक्ष्य एवं बैंक विवरण के साथ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए फ्रीज धनराशि को अवमुक्त कराने की कार्रवाई की पुलिस की प्रभावी पैरवी और रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के पक्ष में 12000 रुपया की पूरी धनराशि वापस करा दी गई इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक अनिल मिश्रा आरक्षी अनुज कुमार आरक्षी ऋषिकेश यादव रिक्रूट आरक्षी हर्ष सिंह राज कुमार तथा रिक्रूट महिला आरक्षी एकता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी ओटीपी पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित की जा सके
Comments

Tampilkan

  • साइबर ठगी की शिकार महिला को मिली राहत साइबर सेल दुधारा पुलिस ने वापस कराए 12 हजार रुपया
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular