-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, भटकी मानसिक विक्षिप्त महिला और मासूम को परिवार से मिलाया

सोमवार, 25 मई 2026, मई 25, 2026 WIB Last Updated 2026-05-25T12:19:56Z
दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 
बिसौली (बदायूं): थाना बिसौली पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक गुमशुदा मानसिक विक्षिप्त महिला और उसके मासूम बेटे को सकुशल उनके परिवार से मिला दिया है। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

मामला रविवार (24 मई 2026) की रात करीब 8:00 बजे का है। थाना बिसौली क्षेत्र के इस्लामनगर चौराहे पर एक महिला अपने बच्चे के साथ अचेत अवस्था में मिली। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अपना सही पता बताने में पूरी तरह असमर्थ थी। कड़ाई और प्यार से पूछने पर उसने सिर्फ अपना नाम सलमा, पति का नाम नन्हे और बेटे का नाम आयुष बताया!

महिला की स्थिति को देखते हुए बिसौली पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। स्थानीय स्तर पर जानकारी न मिलने पर पुलिस टीम ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और महिला व बच्चे की तस्वीरें विभिन्न ग्रुपों में प्रसारित कीं।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद महिला की सही शिनाख्त सलमा पत्नी फिरासत, निवासी ग्राम उरला (थाना आंवला, जिला बरेली) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत महिला के पति फिरासत से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मां-बेटे को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खोए हुए परिवार को वापस पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने बिसौली पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल, भटकी मानसिक विक्षिप्त महिला और मासूम को परिवार से मिलाया
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular