नकली नैतिकता के सहारे महोबा की दलित बेटी के इंसाफ से ध्यान भटकने में लगी योगी सरकार: सुनील राम
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में महोबा की दलित बिटिया को न्याय दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय को, जिलाअधिकारी के माध्यम से तहसीलदार मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन,तथा मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीजों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जिलाधिकारी को दिया गया पत्रक ।महोबा जनपद में दलित छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी का कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं देने तथा जबरन शादी करने की अत्यंत शर्मानाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर? प्रश्न खड़ा कर दिया है
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है इसका लाइन आर्डर ध्वस्त है इस सरकार में दलित महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं आम बात हो गई है नकली नैतिकता के सहारे महोबा की दलित बेटी के इंसाफ से ध्यान भटकने में लगी है सरकार। आज महंगाई चरम सीमा पर है जनता परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री जी विदेश में टॉफी खिला रहे हैं । शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी उस बिटिया के घर संवेदना व्यक्त करने और न्याय की गुहार लगाने जाते हैं तो यह तानाशाह प्रशासन के लोग रोकने का काम करते है और नहीं तो उल्टे उनके ऊपर मुकदमा भी करते है यह सरकार तानाशाह हो गई है । पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज हो गया है चारों तरफ भय और भ्रष्टाचार व्याप्त है पढ़ने वाली छात्राएं भी अब सुरक्षित नहीं है इस सरकार में कब कहां पर किसका अपहरण हो जाएगा कोई पता नहीं है एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि जिस तरह गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला चिकित्सालय में आए दिन मरीजों के ऊपर सिक्योरिटी गार्ड द्वारा अभद्रता की गई है इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए इस सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं जब तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक भय और भ्रष्टाचार बना रहेगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा बटुक नारायण मिश्रा छोटेलाल गौतम चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली राशिद अहमद ज्ञान प्रकाश सिंह रईस अहमद राम नगीना पांडे सतीश उपाध्याय राघवेंद्र चतुर्वेदी विद्याधर पांडे महबूब निशा आशुतोष गुप्ता विनोद सिंह गयासुद्दीन अंसारी प्रकाश राय श्याम नारायण कुशवाहा पारस उपाध्याय अखिलेश यादव आलोक यादव संजय साहू शशांक उपाध्याय प्रवीण दुबे इरफान खान नसीम अख्तर राजेश उपाध्याय अब्दुल्ला मास्टर राजेश सिंहा सबिबुल हसन देवेंद्र सिंह सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।