दैनिक शाक्य समाचार
नीरज वर्मा
वजीरगंज बदायूं:-आज संगीत कला केंद्र वजीरगंज पर भातखंडे विद्या पीठ लखनऊ से आए हितेश भारद्वाज, लोक गायक साजन भारद्वाज, संगीत शिक्षक चंद्रकेश यादव, विनय चौहान की उपस्थिति में 10 दिवसीय संगीत गायन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर वजीरगंज नगर के बहुत ही सरल स्वभाव और हरदिल अजीज समाजसेवी भाई दीपेश वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना ,भजन ,गीत, और लोकगीत आदि की विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गई । कार्यक्रम का संचालन गुरुदेव शर्मा ने किया। इस मौके पर आरती, परी, लड्डू, दिव्यांशी, हिर्यांश, नीरज कुमार वर्मा,श्रृष्टि ऋतिक, विराट,राखी, अनामिका, अपूर्व यजुर्वेदी, अमित शर्मा, संगीत शिक्षक चंद्रकेश यादव, विनय चौहान, गुरुदेव शर्मा, शारदा, साजन भारद्वाज, लेखपाल शर्मा, महेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।