शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला अपराधी गिरफ्तार अपहृता बरामद
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अपराधी को जेल भेज दिया पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 495/2026 धारा 87 व 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में भगोड़े अपराधी अखिलेश उर्फ छट्ठू पुत्र विजय प्रकाश चौधरी निवासी शिवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद को 11 जून 2026 को कबीर मठ जाने वाले हाईवे स्थित काला गेट के पास से गिरफ्तार किया गया
विदित हो कि 10 जून 2026 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेश्वर चौधरी कांस्टेबल अरुण कुमार आरक्षी चालक विकास वर्मा तथा महिला कांस्टेबल सविता गुप्ता शामिल रहीं