अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार मेंहदावल पुलिस की कार्रवाई
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। थाना मेंहदावल पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल दिया
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की पुलिस टीम ने राहुल सोनी पुत्र सुभाषचन्द्र सोनी निवासी कस्बा रुधौली बखिरा रोड थाना रुधौली जनपद बस्ती को प्रेमा स्कूल के पश्चिम तिराहा बहदग्राम अछिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर बरामद हुई गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मेंहदावल में मुकदमा संख्या 239/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया पुलिस ने अपराधी को जेल भेज दिया है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मैनेजर यादव कांस्टेबल अनुराग कुमार सिंह कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह शामिल रहे