-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मोहर्रम को लेकर महुली थाना में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

गुरुवार, 11 जून 2026, जून 11, 2026 WIB Last Updated 2026-06-11T16:30:23Z
मोहर्रम को लेकर महुली थाना में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव

संतकबीरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ताजियादारों ताजिया निर्माताओं तथा डीजे संचालकों के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आयोजित बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्ग ताजिया की ऊंचाई एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी ली गई ताजियादारों और संभ्रांत व्यक्तियों ने किसी प्रकार की विशेष समस्या न होने की बात कहते हुए पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया
पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा विद्युत तारों और सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए साथ ही जुलूस के दौरान शांति आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई डीजे संचालकों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने की सख्त हिदायत भी दी गई थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके
Comments

Tampilkan

  • मोहर्रम को लेकर महुली थाना में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular