-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर करें आतिशबाजी की बिक्री।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 5 नवंबर 2026, नवंबर 05, 2026 WIB Last Updated 2026-11-05T14:27:28Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार को सहसवान स्थित प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अस्थाई लाइसेंस धारक आतिशबाजी की बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें।
जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तहसीलवार चिन्हित आतिशबाजी बिक्री स्थलों पर एक-एक फायर टेण्डर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस धारकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं सावधानियों से भलीभांति अवगत कराया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक तहसील में चिन्हित कलस्टर स्थल पर प्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं, प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड को निर्देश दिए हैं कि तहसीलवार चयनित कलस्टर स्थलों का निर्धारित मानकों के अनुरूप लेआउट तैयार कराया जाए। लेआउट में दुकानों की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करते हुए उसी के अनुसार दुकानों का व्यवस्थित आवंटन एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आतिशबाजी की बिक्री के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा दुर्घटना की आशंका न रहे।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक अमले के साथ सहसवान स्थित नगर पालिका परिषद रोड पर पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सहसवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Komentar

Tampilkan

  • सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर करें आतिशबाजी की बिक्री।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज