दैनिक शाक्य समाचार
बदायूँ - प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा ग्राम पंचायत जलालपुर ब्लाक कादरचौक में 06 एवं 07 नवम्बर 2026 को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

