-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बेरोजगारों के लिये लगेगा रोजगार मेला।

अभयराज सिंह
सोमवार, 2 नवंबर 2026, नवंबर 02, 2026 WIB Last Updated 2026-11-02T13:48:20Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँः - उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 03 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर परिसर में तथा 04 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से ककराला रोड स्थित बी0आई0एम0टी0 परिसर बदायूँ में रोजगार मेला आयोजित होगा। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के साथ ही निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उपरांत नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने वाली 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ संबंधित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Komentar

Tampilkan

  • बेरोजगारों के लिये लगेगा रोजगार मेला।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज