दैनिक शाक्य समाचार
बदायूँः 02 नबम्बर। रबी सीजन 2026-27 के लिए जनपद के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। आवंटन के सापेक्ष जनपद को कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति. कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन एवं कुफरी बहार आलू बीज प्राप्त हो चुका है। आलू बीज आधारीय प्रथम सीड साइज रू0 2630, आधारीय प्रथम ओवर साइज रू0 2040, आधारीय द्वितीय सीड साइज रू0 2480 प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के आलू उत्पादक कृषकों से अपील की है कि आलू उत्पादक कृषक आलू बीज एस०आर० कोल्ड स्टोरेज नवादा, से नकद मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं। आलू बीज प्राप्त करने संबंधी अधिक जानकारी कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, से या आलू बीज प्रभारी देवेन्द्र कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक, मोबाइल नंबर 7983319256 से प्राप्त कर सकते हैं।

