Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अजांव में आज होगा श्रीचंडी महायज्ञ का महाविसर्जन पूर्णाहुति में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु!!

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 04, 2026 WIB Last Updated 2026-02-04T10:36:59Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संतकबीरनगर – नाथनगर ब्लॉक के ग्राम अजांव में चल रहा नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ श्रीराम कथा एवं रामलीला बुधवार को विधि-विधान से महापूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा समापन अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे 27 जनवरी से अजांव स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे इस महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है प्रतिदिन हवन पूजन श्रीराम कथा और रामलीला के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही वृंदावन से पधारे कथा वाचक पूज्य लीलाराम जी महाराज के ओजस्वी प्रवचनों और भावपूर्ण रामकथा ने श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कार से जोड़े रखा आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को प्रातः हवन-पूजन के पश्चात महापूर्णाहुति विशाल आरती एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी की उपस्थिति को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं आयोजन समिति के पदाधिकारी सौरभ पाण्डेय ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र में शांति समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के उद्देश्य से आयोजित किया गया उन्होंने कहा कि समाजसेवी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी का आगमन आयोजन को नई ऊंचाई प्रदान करेगा इस धार्मिक आयोजन में अजांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है महापूर्णाहुति के साथ ही यह ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन स्मृतियों में दर्ज हो जाएगा
Comments

Tampilkan

  • अजांव में आज होगा श्रीचंडी महायज्ञ का महाविसर्जन पूर्णाहुति में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज