-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

शोक समाचार: बिसौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रीवती मौर्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 03, 2026 WIB Last Updated 2026-02-04T05:00:30Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली। स्थानीय राजनीति की सशक्त हस्ताक्षर और बिसौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रीवती मौर्य पत्नी स्वर्गीय गेंदन लाल मौर्य (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद और विशेषकर बिसौली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्रीमती श्रीवती मौर्य एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ मिलनसार स्वभाव की धनी थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके पति स्वर्गीय गेंदन लाल मौर्य भी प्रदेश की राजनीति के दिग्गज चेहरे रहे थे। श्रीमती मौर्य अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

आज होगा अंतिम संस्कार:
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 04 फरवरी आज दोपहर 1:00 बजे बिसौली स्थित सोत नदी के घाट पर किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार:
इस दुःख की घड़ी में उनके पुत्रगण शिवदयाल मौर्य, डेविड मौर्य उर्फ राजू मौर्य एवं समस्त मौर्य परिवार शोकाकुल है। क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
Komentar

Tampilkan

  • शोक समाचार: बिसौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती श्रीवती मौर्य का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज