दैनिक शाक्य समाचार
सम्भल। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद (अखंड भारत) के उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सम्राट दीपक मौर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की है।
दीपक मौर्य ने अपने आधिकारिक संदेश में मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि विश्व विजेता सम्राट अशोक मौर्य भारत के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सीमाओं के विस्तार में अभूतपूर्व योगदान दिया है। संगठन का मानना है कि ऐसे महान शासक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
परिषद ने ट्वीट और अन्य संचार माध्यमों से अपनी मांग मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचाई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सम्राट अशोक के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनकी जयंती को आधिकारिक रूप से मनाना आवश्यक है।