-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

07 मई से प्रारम्भ होगी स्व-गणना, डीएम ने जारी किए निर्देश।

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026, अप्रैल 07, 2026 WIB Last Updated 2026-04-07T12:54:15Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अभयराज सिंह 
बदायूँ : - जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने जनगणना-2027 के समस्त कार्य समयबद्ध अवधि में पूर्ण कराए जाने के उद्देश्य से विभिन्न सम्बंधित विभागीय अधिकारियों व समस्त उप जिलाधिकारी/उप जिला गणना अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना अभियान 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त चार्जो द्वारा जनगणना-2027 सम्बन्धी कार्यवाहियों का सम्पूर्ण पर्यवेक्षण प्रतिदिन करना सुनिश्चित करें। जनगणना-2027 एक संवेदनशील एवं अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है, जिसका समस्त विवरण एवं डेटा पूर्णतः गोपनीय होता है। अतः डाटा की गोपनीयता प्रत्येक स्थिति में बनायी रखी जाये।
उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 7740 से अधिक प्रगणकों व सुपरवाईजरों की नियुक्ति होनी है। उसके उपरान्त इनके प्रशिक्षण हेतु 40-50 के बैच में तहसील स्तर पर अप्रैल माह में प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाए। जनगणना-2027 एक संवेदनशील कार्यवाही है जिसें सम्भव है कि विभिन्न प्रकार की भ्रांन्तियां, अफवाह आदि अराजक तत्वों द्वारा फैलाई जाये। ऐसी स्थिति में अपने समकक्ष पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Comments

Tampilkan

  • 07 मई से प्रारम्भ होगी स्व-गणना, डीएम ने जारी किए निर्देश।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular