-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता रैली स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स ने संभाली कमान

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-04-30T10:54:43Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर - जनगणना 2027 के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को हीरालाल इंटर कॉलेज के स्काउट्स गाइड्स एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूली बच्चों द्वारा खलीलाबाद में एक जागरूकता रैली निकाली गई रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश के निर्देशन में आयोजित इस रैली में हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा उदयभान सिंह मुकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक शामिल हुए रैली खलीलाबाद की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए आमजन को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करती रही रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को भारत की जनगणना 2027 के विभिन्न चरणों की जानकारी दी नागरिकों को बताया गया कि स्व गणना Self Enumeration की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पूरी की जा सकती है इसके बाद प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना होगी जबकि द्वितीय चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या एवं जाति जनगणना कराई जाएगी
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें ताकि सही और सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके
Comments

Tampilkan

  • जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता रैली स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट्स ने संभाली कमान
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular